सामान्य ज्ञान
भूमध्य सागर
04-May-2021 12:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भूमध्य सागर पृथ्वी का एक सागर जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य-पूर्व के बीच स्थित है । इसका क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर है जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है।
प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, जेरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है जो केवल 14 किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे