सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 मई
04-May-2021 12:23 PM
हर दिन हॉट सीट 4 मई

1. महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का रास्ता सबसे पहले कहां अपनाया?
(अ) दाण्डी (ब) चम्पारण (स) खेड़ा (द) अहमदाबाद
2. अंग्रेज पुलिस अफसर कैप्टन सांडर्स किस देशभक्त की गोली से मारा गया था?
(अ) बटुकेश्वर दत्त (ब) राम प्रसाद बिस्मिल (स) चंद्रशेखर आजाद (द) भगत सिंह
3. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान साइमन कमीशन की नियुक्ति किस उद्देश्य के लिए हुई थी?
(अ) 1919 के सुधारों की प्रगति की समीक्षा (ब) भारतीय राज्यों तथा ब्रिटिश सरकार के बीच संबंधों का निर्धारण (स) रॉलेट अधिनियम के प्रावधानों का पुनरीक्षण (द) भारत को डोमिनियन का दर्जा देने की संभावनाओं की तलाश करना
4. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को किस उपाधि से विभूषित किया था जिसे बापू ने असहयोग आंदोलन के दौरान वापस कर दिया था?
(अ) हिन्द केसरी (ब) कैसर ए हिन्द (स) राय बहादुर (द) द राइट ऑनरेबल
5. वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा?
(अ) आयतन (ब) भार (स) द्रव्यमान (द) घनत्व
6. जल के वाष्प में परिवर्तन होने की क्रिया क्या कहलाती है? 
(अ) प्राकृतिक (ब) भौतिक (स) रासायनिक (द) जैविक
7. अस्त होते समय सूर्य लाल दिखाई देता है, इसका कारण क्या है?
(अ) परावर्तन के कारण (ब) प्रकीर्णन के कारण (स) अपवर्तन के कारण (द) विवर्तन के कारण
8. निम्नलिखित में किस उपकरण की विद्युत खपत ज्यादा है, यह बढ़ते क्रम में प्रदर्शित किया गया है?
(अ) टेलीविजन, पंखा, विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली (ब) इलेक्ट्रिक, पंखा, इलेक्ट्रिक  केटली, विद्युत-प्रेस (स) पंखा, टेलीविजन, विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली (द) विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली, पंखा, टेलीविजन
9. विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?
(अ) प्रशांत(ब) एटलांटिक (स)आर्कटिक (द) इनमें से कोई नहीं
10. बृहस्पति ग्रह का आकार पृथ्वी की अपेक्षा कितने गुना अधिक है, या बराबर है?
(अ) 11 गुना अधिक है (ब) 20 गुना अधिक है (स) 2 गुना अधिक है (द) बराबर है
11. भारत में अंतरिक्ष युग का प्रारंभ कब हुआ?
(अ) 4 अक्टूबर 1950 को (ब) 4 अप्रैल 1952 को (स) 4 सितंबर 1954 को (द) 4 अक्टूबर 1957 को
12. शनि का कौन सा उपग्रह (चंद्रमा) आधा अत्यधिक काला और आधा अत्यधिक चमकदार है?
(अ) फोबे (ब) आऐपिटस (स) हाइपरयॉन (द) डियोन
13. सबसे लंबे समय तक भारत के राष्ट्रपति कौन रहे?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) वी.वी. गिरि
14. भारत का राष्ट्रपति चुने जाने वाले प्रथम गैर कांग्रेसी उम्मीदवार कौन थे?
(अ) वी.वी. गिरि (ब) नीलम संजीव रेड्डी (स) ज्ञानी जेल सिंह (द) डॉ. जाकिर हुसैन
15. भारतीय राष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुने जाने का अभी तक एक मात्र उदाहरण निम्न में से किनका है?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) नीलम संजीव रेड्डी  
16. निम्न में से किस क्षेत्र में प्रकीर्ण ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप पाया जाता है?
(अ) उत्तरी मैदान क्षेत्र (ब) पूर्वी राजस्थान (स) तेलंगाना का पठार (द) केरल का तटीय मैदान क्षेत्र
17. भारत में सर्वमान्य ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) वृत्तीय (ब) आयताकार (स) चौकपट्टी (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्न में से कौन सा अनुषंगी नगर है?
(अ) मुरादाबाद (ब) हैदराबाद (स) गाजियाबाद (द) अहमदाबाद
19. भारत में सर्वाधिक नगरीकृत राज्य निम्न में से कौन सा है?
(अ) बिहार (ब) महाराष्ट्र (स) पश्चिम बंगाल (द) तमिलनाडु
20. अप्रत्याशित व्ययों की पूर्ति के लिए निम्नलिखित में से कौन भारत की आकस्मिक निधि से धन निकाल सकता है?
(अ) केंद्रीय वित्त मंत्री (ब) प्रधानमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) संसद
21.  हीरा और ग्रेफाइट किसके अपरूप हैं?
(अ) सिलिकॉन (ब) सेलिनियान (स) कार्बन (द) टिन
22. निम्नलिखित में से किसमें कार्बन नहीं है?
(अ) हीरा (ब) ग्रेफाइट (स) कोयला (द) इनमें से कोई नहीं
23. प्रकृति का कठोरतम पदार्थ कौन सा है?
(अ) हीरा (ब) प्लेटिनम (स) चांदी (द) लोहा
24. मैक्सिको की चिहुआहुआ खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) सोना (ब) चांदी (स) निकेल (द) प्लेटिनम
25. संयुक्त राज्य अमेरिका की किस पहाड़ी को पृथ्वी की सबसे धनी पहाड़ी कहा जाता है?
(अ) बूटे पहाड़ी (ब) अलास्का पहाड़ी (स) कास्केड पहाड़ी (द) सियरा नेवादा पहाड़ी
26. निम्नलिखित में से किसे जुड़वां खनिज कहा जाता है?
(अ) तांबा एवं टिन (ब) लौह अयस्क एवं कोयला (स) सीसा एवं जस्ता (द) सोना एवं चांदी 
27. पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण निम्नलिखित में से किसे श्वेत कोयला के नाम से जाना जाता है?
(अ) ताप विद्युत (ब) परमाणु विद्युत (स) जल विद्युत (द) इनमें से कोई नहीं
28. वह रसायन कौन सा है जिसका पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है?        
(अ) फ्लोरीन (ब) क्लोरीन (स) आयोडीन (द) पोटैशियम परमैंगनेट  

सही जवाब- 1.(ब) चम्पारण, 2.(द) भगत सिंह, 3.(अ) 1919 के सुधारों की प्रगति की समीक्षा, 4.(ब) कैसर ए हिन्द, 5.(द) घनत्व, 6.(ब) भौतिक, 7.(ब) प्रकीर्णन के कारण, 8.(अ) टेलीविजन, पंखा, विद्युत-प्रेस, इलेक्ट्रिक केटली, 9.(स) आर्कटिक, 10.(अ) 11 गुना अधिक है, 11.(द) 4 अक्टूबर 1957 को, 12.(ब) आऐपिटस, 13.(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, 14.(अ) वी.वी. गिरि, 15.(द) नीलम संजीव रेड्डी, 16.(स) तेलंगाना का पठार, 17.(ब) आयताकार, 18.(स) गाजियाबाद, 19.(ब) महाराष्ट्र, 20.(स) राष्ट्रपति, 21.(स) कार्बन, 22.(द) इनमें से कोई नहीं, 23.(अ) हीरा, 24.(ब) चांदी, 25.(अ) बूटे पहाड़ी, 26.(स) सीसा एवं जस्ता, 27.(स) जल विद्युत, 28.(ब) क्लोरीन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news