सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 7 मई
07-May-2021 12:30 PM
हर दिन हॉट सीट 7 मई

1. अम्ल और क्षारों की अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ को क्या कहते हैं?
(अ) अम्ल (ब) लवण (स) ईस्टर (द) अल्कोहल
2. उदासीकरण क्रिया में बनता है?
(अ) अम्ल (ब) क्षार (स) लवण (द) लवण तथा जल 
3. अम्ल एवं क्षार के परीक्षण के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है?  
(अ) लिटमस पत्र (ब) कोबाल्ट पत्र (स) अमोनिया पत्र (द) इनमें से कोई नहीं
4. नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है?
(अ) अम्ल (ब) भस्म (स) क्षार (द) लवण
5. निम्नलिखित में से कौन धातु पीतल, कांस्य तथा जर्मन सिल्वर इन सभी में उभय घटक के रूप में विद्यमान है?
(अ) एंटीमनी (ब) तांबा (स) टिन (द) जस्ता
6. कैलोरीमीटर किस धातु से बनाया जाता है?
(अ) लोहा (ब) चांदी (स) तांबा (द) एल्युमीनियम
7. पॉवर एल्कोहल है?
(अ) पीने योग्य इथाइल एल्कोहल (ब) परिशुद्ध इथाइल एल्कोहल (स) ईंधन के रूप में प्रयुक्त इथाइल एल्कोहल (द) परिशुद्ध मिथाइल एल्कोहल
8. टिंचर आयोडीन क्या है?
(अ) आयोडीन का जलीय विलयन (ब) आयोडीन का एसीटिलीन के साथ विलयन (स) आयोडीन का बेंजीन के साथ विलयन (द) आयोडीन का एल्कोहलिक विलयन
9. आधुनिक अर्थों में न्याय से अभिप्राय क्या है?
(अ) कानून का पालन (ब) स्वतंत्रता और समानता का सम्मान  (स) स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा अधिकारों को लागू किया जाना (द) उपर्युक्त सभी
10. आनुपातिक समानता का सिद्घांत सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) अरस्तू (ब) लॉक (स) ग्रीन (द) लास्की
11. राजनीतिक दलों को सिंहासन के पीछे की शक्ति किसने कहा?
(अ) लॉर्ड ब्राइस (ब) ब्लंश्ली (स) हरमन फाइनर (द) लास्की
12. कांग्रेस सिस्टम पद का सृजन किसने किया?
(अ) के.वी. राव (ब) रजनी कोठारी (स) डी.डी. बसु (द) अतुल कोहली 
13. अपनी मृत्यु शैय्या पर पड़े हुए किसने कहा था- मैं शीघ्र ही मरने वाला हूं महात्मा जी, मैं स्वराज देखने के लिए जिंदा नहीं रह पाऊंगा?
(अ) गोपालकृष्ण गोखले (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) मोतीलाल नेहरू (द) चित्तरंजन दास 
14. रूसो के सामान्य संकल्प तथा ऑस्टिन के निश्चित सर्वोच्च शक्ति के विचारों में सामंजस्य किसने स्थापित किया है?
(अ) बेंथम (ब) ग्रीन (स) लास्की (द) हेयक
15. निम्नलिखित में से कौन सा देश गेहूं और चावल दोनों का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) यू.एस.ए. (ब) चीन (स) भारत (द) रूस
16. महानगरों के बाहरी भाग में की जाने वाली फलों, सब्जियों और फूलों की गहन खेती को कहा जाता है?
(अ) उद्यान खेती (ब) बाजार कृषि (स) ट्रक फार्मिंग (द) इनमें से कोई नहीं
17. मत्स्य उद्योग की दृष्टि से कौन सा देश महत्वपूर्ण है?
(अ) चीन (ब) नार्वे (स) इंडोनेशिया (द) भारत
18. ऑस्ट्रेलिया में माउंट गोल्डसवर्थी क्यों विख्यात है?
(अ) मूंगे की चट्टानों के लिए (ब) सुरम्य झीलों और पर्वतीय स्थल के लिए (स) लौह अयस्क की खानों के लिए (द) डेयरी उद्योग के लिए
19. दि स्कोर ऑफ माइ लाइफ- पुस्तक का लेखक कौन है?
(अ) एपीजे अब्दुल कलाम (ब) जावेद अख्तर (स) दीपा नारायण (द) जुबीन मेहता
20. भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बीमा योजना आरंभ की थी। इस योजना का नाम निम्न में से कौन सा है?
(अ) हृ्रढ्ढस् (ब) क्रढ्ढष्ठस्न (स) ्रढ्ढष्टढ्ढरु (द)ष्ट्रष्टक्क
21. उपराष्टï्रपति को पदच्युत करने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है?
(अ) संसद के किसी भी सदन में (ब) राज्यसभा में (स) लोकसभा में (द) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
22. जब सर्वोच्च न्यायालय किसी व्यक्ति अथवा संस्था को उसके दायित्व के निर्वहन हेतु लेख जारी करता है तो उसे कहते हैं?
(अ) उत्प्रेषण लेख (ब) परमादेश (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
23. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेन्सिंग प्रणाली का आधार था?
(अ) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948 (ब) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956  (स) समाजवादी नमूने के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव (द) उद्योग अधिनियम 1951
24. संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी स्वर्ण उत्खनन खान होम स्टेक निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) नेवादा (ब) अलास्का (स) दक्षिण डकोटा (द) टेनेसी
25. कनाडा की सडबरी खान से निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
26. बारहवें  वित्त आयोग के अनुसार केंद्र द्वारा राज्यों को हस्तांतरित किए जाने वाले हिस्सेदारी योग्य कर संग्रह की मात्रा निर्धारित की गई है?
(अ) 29.0 प्रतिशत (ब) 29.5 प्रतिशत (स) 30.5 प्रतिशत (द) 32.0 प्रतिशत
27. भारत में विदेशी निवेश सम्वर्धन बोर्ड अब निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बद्घ होकर कार्य कर रहा है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) विदेश मंत्रालय (स) वाणिज्य मंत्रालय (द) वित्त मंत्रालय
28. कुनैन के अतिरिक्त निम्नलिखित में से कौन सा एक शाकीय औषधि मलेरिया के उपचार के लिए प्रयोग की जाती है? 
(अ) आर्टीचर (ब) ग्लेस (स) ल्यूटीविट (द) सिनेरेरिया

सही जवाब- 1.(ब) लवण, 2.(द) लवण तथा जल, 3.(अ) लिटमस पत्र, 4.(अ) अम्ल, 5.(ब)तांबा, 6.(स) तांबा, 7.(स) ईंधन के रूप में प्रयुक्त इथाइल एल्कोहल, 8.(द)आयोडीन का एल्कोहलिक विलयन, 9.(द) उपर्युक्त सभी, 10.(अ) अरस्तू, 11.(स) हरमन फाइनर, 12.(ब) रजनी कोठारी द्वारा, 13.(स) मोतीलाल नेहरू, 14.(ब) ग्रीन, 15.(ब)चीन, 16.(ब) बाजार कृषि, 17.(ब) नार्वे, 18.(स) लौह अयस्क की खानों के लिए, 19.(द) जुबीन मेहता,  20.(अ) हृ्रढ्ढस्, 21.(ब) राज्यसभा में, 22.(ब) परमादेश, 23.(द) उद्योग अधिनियम 1951,  24.(स) दक्षिण डकोटा, 25.(द) इनमें से सभी, 26.(स) 30.5 प्रतिशत, 27. (द) वित्त मंत्रालय, 28.(अ) आर्टीचर।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news