दन्तेवाड़ा
कलेक्टर ने किया चित्रा व मनोज का सम्मान
06-Aug-2021 9:35 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 6 अगस्त। कलेक्टर दीपक सोनी ने अपने अंगरक्षक मनोज नेगी व पुत्री चित्रा नेगी को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में चित्रा ने 89.9 फ़ीसदी अंक हासिल किये है। उक्त छात्रा जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर में अध्ययनरत है। चित्रा नेगी भविष्य में कलेक्टर बनना चाहती है। इसके संबंध में कलेक्टर से मार्गदर्शन लिया। श्री सोनी ने परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स भी दिए। समाचार पत्र, राजनीतिक , समाचार मैगज़ीन पढऩे की सलाह दी। जो भी कार्य करें, मन लगाकर करें। उसके अभ्यास से आप निश्चय ही सफल होंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वयक श्यामलाल सोरी, चित्रा के भाई पवन नेगी भी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे