कवर्धा

भाजपा ओबीसी मोर्चा की मंडल बैठक
09-Aug-2021 5:16 PM
भाजपा ओबीसी मोर्चा की मंडल बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 9 अगस्त।
प्रदेश भाजपा ओबीसी  के आव्हान पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार बोड़ला भाजपा मंडल ओबीसी के  मंडल अध्यक्ष लव निर्मलकर के द्वारा कबीर कुटी में बैठक का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।इस हेतु भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके समस्त विंगों द्वारा आभार प्रकट करने हेतु कार्यक्रम रखा गया है। इसी कड़ी में बोड़ला मंडल के आभार व्यक्तकरने जिला व मंडल के  पदाधिकारियों की उपस्थिति में आभार प्रकट किया  गया। 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 27 प्रतिशत आरक्षण को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार के द्वारा पिछड़े वर्गों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कारी कार्यों पर विकास डालते हुए  मंत्री मंडल विस्तार में पिछडो व वंचित समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने पर बात की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बरसाती लाल वर्मा, लव निर्मलकर अध्यक्ष ओबीसी मंडल मोर्चा, पूर्व जिलाध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, शिवनाथ वर्मा, बलदाऊ चन्द्रवंशी, नरेश चन्द्रवंशी, रामजी दास, अमित वर्मा, चंदन दास, सोमनाथ धुर्वे, संत वर्मा, रामविलास चन्द्रवंशी, राजेश साहू, नितेश वर्मा, नारद वर्मा सहितओबीसी प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news