कांकेर

नक्सली घटना में वाहन क्षति होने पर छ: लाख की सहायता
06-Sep-2021 7:56 PM
नक्सली घटना में वाहन क्षति होने पर छ: लाख की सहायता

कांकेर, 6 सितंबर।नक्सली पीडि़त व्यक्तियों की सुरक्षा एवं पुनर्वास अंतर्गत वाहनों को क्षति पहुंचाने पर कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा 6 लाख रूपये का क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 05 निवासी सतनाम सिंह बल और वार्ड क्रमांक 10 निवासी राजेन्द्र कुमार जायसवाल के एक-एक वाहनों को नक्सलियों द्वारा मेटाबोदेली माईंस में क्षति पहुंचाने पर उन्हें तीन-तीन लाख रूपये का क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news