बस्तर
महारानी अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्थाा
07-Sep-2021 5:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 7 सितम्बर। जिला मुख्यालय में स्थित महारानी अस्पताल में ईएनटी विशेष डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था किया गया है।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक महारानी अस्पताल जगदलपुर ने बताया कि अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. अर्चना टिर्की को सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को महारानी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। साथ ही अस्पताल में ईएनटी सर्जन की नियुक्त हेतुह्ल संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को भी पत्रचार किया गया है। अस्पताल में पूर्व में पदस्थ ईएनटी डॉक्टर के त्यागपत्र देने के कारण वैकल्पिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे