बस्तर

आलोक शुक्ला ने किया माढ़पाल आदर्श विद्यालय का निरीक्षण
07-Sep-2021 6:01 PM
 आलोक शुक्ला ने किया  माढ़पाल आदर्श विद्यालय का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 7 सितंबर। स्कूली  शिक्षा विभाग के  प्रमुख सचिव  आलोक शुक्ला ने सोमवार को अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़पाल एवं जगदलपुर शहर में स्थित  बस्तर हाई स्कूल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आदर्श विद्यालय माड़पाल के  व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर  रजत बंसल,  सीईओ जिला पंचायत  ऋचा प्रकाश चौधरी सहित शिक्षा  एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।इस दौरान उन्होंने माड़पाल आदर्श विद्यालय में  संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, प्रमुख सचिव डॉ शुक्ला और  अधिकारियों ने  वृक्षारोपण भी किया।

इस  दौरान उन्होंने  विद्यालय में लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।प्रमुख सचिव ने विद्यालय के अध्ययन कक्ष में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन की  व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछा। इस दौरान डॉ शुक्ला ने जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन शास्त्र  प्रयोग शाला ,आधुनिक पुस्तकालय  आदि का अवलोकन कर कार्यो की  जानकारी ली।जिला शिक्षा अधिकारी को पुस्तकालय में  महापुरुषों एवं महान लेखकों का  ज्ञान वर्धक पुस्तक रखवाने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने  कोरोना काल मे बाधित हुए  अध्यापन व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला जगदलपुर शहर स्थित  बस्तर हाई स्कूल में  पहुँचकर  व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। उन्होंने विद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन बनाने  तथा इसे हिंदी मॉडल बनाने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news