कांकेर

14 हाथियों का दल पहुंचा कांकेर, फसलें रौंदी
09-Sep-2021 5:40 PM
14 हाथियों का दल पहुंचा कांकेर, फसलें रौंदी

दुधावा बांध के किनारे-किनारे आगे बढ़ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 9 सितंबर।
जिले के नरहरपुर क्षेत्र में बुधवार को 14 हाथियों का दल पहुंच गया। हाथियों के दस्तक से लोग सहमे हुए हंै।
 मंगलवार रात ग्राम दबेना के प्रेमा नेताम और श्रवण कुमार बेसरा के खेतों को तहस- नहस कर दिया है। इसके बाद मांडरादरहा और दबेना के जंगल में हाथियों का दल घूमता रहा। बुधवार को शाम होते ही गांव की दुधावा क्षेत्र से होते हुए दुधावा से 5 किलोमीटर की दूरी पर घोटियावाही में जागेश्वर पटेल की फसल को नुकसान करते हुए दुधावा बांध के किनारे-किनारे बांसपानी की ओर बढ़ रहे हैं। 

ग्राम दबेना के डिप्टी रेंजर कैलाश ठाकुर क्षेत्र के लोगों को लगातार सतर्क कर रहे हैं और सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील कर रहे हैं, वहीं हाथियों द्वारा नुकसान हुए क्षेत्रों का मुआयना भी कर रहे हैं। वहीं मांडरादरहा में कुछ हाथियों के रूकने की भी बात कही जा रही है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

15 दिनों में तेंदुए ने ली 2 लोगों की जान
जंगली जानवरों का दहशत कांकेर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव से लेकर शहर तक गलियों में भालू को देखना आम बात हो गई है। इसके चलते लोगों में दहशत बना हुआ है, वहीं तेंदुए का आतंक भी जारी है। पिछले 15 दिन के भीतर तेंदुए ने 2 लोगों की जान ले ली है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news