बस्तर

भाजयुमो नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित
10-Sep-2021 6:32 PM
भाजयुमो नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जगदलपुर की कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में भाजयुमो द्वारा अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों की वृत रखा गया एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिये गये। जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में प्रदेश महामंत्री किरण देव ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिये कार्य करें। अनुशासित रह कर जनहित व संगठनात्मक कार्यो को युवा कार्यकर्ता आगे बढाय़ें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और भाजपा का अधिकांश कार्यक्रम युवाओं के कंधे पर होते हैं। हमारे आचार-विचार, व्यवहार संस्कारमय होना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहचान यही है। कार्यकारिणी बैठक को पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,  विद्याशरण तिवारी, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।आरंभ में भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष श्रीश मिश्रा ने स्वागत भाषण में अभी तक हुए कार्यक्रमों का वृत रखा।

कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रुप से योगेंद्र पांडेय, नरसिंह राव, रवि कश्यप, मनोज पटेल, रोहित खत्री, अभिषेक तिवारी, अमित कपूर, पृथ्वी सिंह, विनय राजू, अनिमेष चौहान, मनी विक्रम नायडू, भावेश यदु, रमेश नायडू, आदित्य शर्मा, मोनू सिंह, जसप्रीत सिंह सिद्धू , देवेश चांडक ,पुषान्त रॉय, शुभेन्द्र भदौरिया, सूरज मिश्रा, राज पांडे, मयंक जैन, योगेश पानीग्रही, निहाल तिवारी, सरबजीत सिंह सोढ़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news