रायपुर

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थाई कुंड तैयार
11-Sep-2021 6:20 PM
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थाई कुंड तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 सितंबर। महापौर एजाज ढेबर ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की कार्यकारिणी बैठक में काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव के रूप में सम्मिलित होने उत्तरप्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

महापौर श्री ढेबर ने कहा कि वे ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के राष्ट्रीय सचिव के उन्हें सौंपे गए कार्य दायित्व को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। वे राजधानी रायपुर शहर में किए गए विकास कार्यों से राजधानी के महापौर के रूप में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न शहरों से अयोध्या आने वाले महापौरों को अवगत कराएंगे।

महापौर ने रायपुर में मच्छरजनित रोग डेंगू के प्रभावी तरीके से कारगर नियंत्रण हेतु नगर निगम रायपुर की टीम के के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को कार्य करना चाहिए। महापौर  एजाज ढेबर ने आज महादेवघाट खारून नदी जाकर निगम जोन क्रमांक 5 के जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, माधव राव सप्रे वार्ड के पार्षद  वीरेन्द्र देवांगन, जोन 8 के जोन कमिश्नर अरुण धु्रव, जोन कार्यपालन अभियन्ता संजय शर्मा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 द्वारा महादेवघाट में गणेश की प्रतिमाओं के ससम्मान विसर्जन के लिए की जा रही अस्थाई विसर्जन कुंड की प्रशासनिक तैयारियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

प्रकाश व्यवस्था, सफाई, मंच, गोताखोर क्रेन, नाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता को निर्देशित किया। महापौर एजाज ढेबर ने सभी श्रद्धालु नागरिकों से रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से तालाबों में श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन नहीं करके इस हेतु नगर निगम के अस्थाई विसर्जन कुंड का सदुपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर हित में करने का आव्हान किया।

 महापौर ने कहा कि विगत वर्ष यहां के श्रद्धालुओं ने निगम के अस्थाई विसर्जन कुंड का उपयोग श्रीगणेश की मूर्तियों के लिये करके तालाबों को प्रदूषण से मुक्त रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की थी। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार इस वर्ष भी यहां के श्रद्धालुजन श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन तालाबों में नहीं करके एक बार फिर अस्थाई विसर्जन कुंड में करके पर्यावरण संरक्षण के कार्य में आगे आकर अवश्य अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाएंगे।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news