धमतरी

भाजपा जिलाध्यक्ष कांग्रेस के बजाय अपनी पार्टी पर आत्मचिंतन करें-पंकज
11-Sep-2021 6:24 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष कांग्रेस  के बजाय अपनी पार्टी पर आत्मचिंतन करें-पंकज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 सितंबर। 
कांग्रेस नेता पंकज माधव सिंह धु्रव ने भाजपा जिला अध्यक्ष को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय भाजपा के विषय मे आत्मचिंतन करने की सलाह दिया है।
कांग्रेस नेता पंकज धु्रव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि एक राज्य में 2 महीने में 3 मुख्यमंत्री बदले जा चुके है। उत्तरप्रदेश में किस तरह का शासन चल रहा है। ये किसी से छुपा नहीं है। छतीसगढ़ में जब से किसान हितैषी सरकार आई है। तब से पूंजीवाद के समर्थक भाजपा वालों के पेट में दर्द होने लगा है। विधानसभा चुनाव में जनता ने क्यों 14 सीटो में समेट दिया इसकी आत्मचिंतन करने के अलावा भाजपा नेता ठुमके लगाने में मशगूल रहे है। वहीं दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी को उसके ही पंजीकृत कार्यकर्ता विधानसभा में वोट नहीं देते तो चिंतन भाजपा जिला अध्यक्ष को करने की आवश्यकता है। 

श्री धु्रव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विकल्प भाजपा के पास दूर-दूर तक नहीं है। इसकी टीस भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्यादा हो रही है। उनके बयानों में यह साफ देखा जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news