धमतरी

बलजीत छाबड़ा बनाए गए भाजपा मंडल मंत्री
11-Sep-2021 6:50 PM
बलजीत छाबड़ा बनाए गए भाजपा मंडल मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 सितंबर।
भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व विधायक सिहावा द्वय श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह की अनुशंसा से मंडल विस्तार की दृष्टिकोण से नगरी नगर से पूर्व सभापति बलजीत छाबड़ा को भाजपा मंडल नगरी के मंत्री ्र पर नियुक्ति की गई है। 

बलजीत छबड़ा नगर पंचायत नगरी के लोकप्रिय नेताओं में से एक है जनता के बीच उनकी छवि सहयोगात्मक भाव के कारण बहुत ही अच्छी है, उनकी नियुक्ति पर मंडल महामंत्री द्वय रामगोपाल साहू, हृदय साहू जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला अध्यक्ष नंद कुमार यादव, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, नगरी मंडल प्रभारी रवि दुबे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूदेश्वर साहू, जनपद सदस्य मन्नू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम, अरविंदर मुंडी, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री प्रदीप जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक रुपेंद्र साहू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल साहू, मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाई, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन पुजारी शहर अध्यक्ष राजा पवार पार्षद भूपेंद्र साहू,सुनील निर्मलकर, अश्वनी निषाद, मनोहर मानिकपुरी,राकेश चौबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष शर्मा, संजय सारथी, हरीश साहू, दुर्गेश साहू एवं उनके वार्डवासियों सहित नगर वासियों ने कोटि-कोटि बधाई देते हुए श्री छाबड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news