दन्तेवाड़ा

गौ माताओं के लिए वरदान साबित हो रही एईसीएस संस्था
11-Sep-2021 9:45 PM
गौ माताओं के लिए वरदान साबित हो रही एईसीएस संस्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 11 सितंबर। 
नगर में आवारा पशुओं व गौवंशो की देख रेख करने का जिम्मा एक संस्था ने संभाल रखा है। प्राणी जीव एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बचेली नगर की एनजीओ एईसीएस यानि एनिमल एंड एन्वायरमेंट कन्जवेशन सोसाइटी नंदियो के लिए वरदान साबित हो रही है।  

पुलिस थाना परिसर में इलाजरत नंदी, जिसके पैर में काफी गहरे चोट लगी हुई थी और जिनका ईलाज पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से आरपीएफ के जवानो एवं वेटनरी महिला स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। इसमे एईसीएस की टीम भी अपनी सेवा दे रही है। इसमे आरपीएफ जवानो कार्यो की भी प्रशंस की जा रही है। नंदी के ईलाज व भोजन की व्यस्था भी की गई।

पिछले कई समय से सक्रिय यह संस्था लॉकडाउन व लॉकडाउन के बाद भी सीमित दानराशि से अपनी सेवाएॅ दे रहे है। गौदान पात्र के सहारे दान इक_ा कर देखभाल किया जा रहा है। लॉकडाउन के वक्त घायल पशुओ का उपचार व उनका देखरेख करने के साथ-साथ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा था।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news