धमतरी

अजय चंद्राकर के खिलाफ प्रदर्शन की भाजपाइयों ने की निंदा
11-Sep-2021 10:21 PM
अजय चंद्राकर के खिलाफ प्रदर्शन की भाजपाइयों ने की निंदा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 सितंबर।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के साथ कुरूद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में घुसकर युवा कांग्रेस के कुछ लोगों के द्वारा किया गया अमर्यादित व्यवहार को लोकतंत्र के लिए काला अध्याय तथा घिनौना कलंक बताते हुए नगरी मंडल व बेलर मंडल के भाजपाइयों ने नगर के बजरंग चौक पर कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने घटना की घोर भर्त्सना करते हुए तीखी आलोचना की है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे कार्यों का कोई स्थान नहीं है कांग्रेस में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करने की जो परंपरा एक लंबे समय से चली आ रही है उसी का अनुसरण करते हुए फिर से एक घिनौना दृश्य कुरूद में आम जनता के सामने रखा है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अमर्यादा पूर्ण ऐसे कार्यों का हर बार मुखर होकर विरोध करेंगे।

 वही नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने कहा कि कुरूद में सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर आपसी भाईचारे व प्रेम से आगे बढऩे वाले विधायक अजय चंद्राकर के प्रति उनके अजय गढ़ की जनता कांग्रेस के उपरोक्त कार्य का आने वाले समय में पुरजोर जवाब देगी क्योंकि जनता विकास की तस्वीर स्वीकार करती है तथा विनाश को खत्म करने हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाती है हम सभी कार्यकर्ता मिलकर उपयुक्त घटना की निंदा करते हैं व आज सभी कार्यकर्ता मिलकर एसडीओपी कार्यालय का घेराव कर नगरी एसडीओपी को इस शर्मनाक घटना मैं शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री राम गोपाल साहू, हृदय साहू, मनोहर मानिकपुरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, मंडल मंत्री विनोद गिरी, बलजीत छाबड़ा,महेंद्र नेताम,नंद कुमार यादव,सहदेव राम साहू, अशोक संचेती, राजशेखर नायार, वीरकुमार हिरवानी, कुमार नायर, प्रदीप छाजेड़, पार्षद भूपेंद्र साहू, अश्वनी निषाद, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहू,  जिला कार्यकारिणी सदस्य संत कोठारी, मनीष शर्मा, गौरव तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाई, शहर अध्यक्ष राजा पवार,  नरेंद्र नाग, दुर्गेश साहू, नानेस संचेती,  अमित सोनी, चुंमन साहू, कार्तिक राम विश्वकर्मा, रुपेंद्र साहू, हरीश साहू, बेलर सरपंच दीवान,नागेंद्र बोर्झा, नरेश गायकवाड़,मोहन पुजारी,सोहन साहू,भुवन दास मानिकपुरी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news