रायपुर
विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार
12-Sep-2021 9:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। शंकर नगर में शनिवार की रात मामूली विवाद पर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना सुबह 5 बजे की है। विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे अमन मंडावी अपने साथियों के साथ पार्टी मनाकर लौट रहे थे। शंकर नगर इंडियन चिल्ली के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई।
बताया गया कि पंचर होने के बाद वहां रूके, तभी कुछ युवकों ने उन पर छींटाकशी कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। युवकों ने अमन की जमकर पिटाई कर दी। उनके सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई है। खमतराई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे