बस्तर

मोदी के जन्मदिन से आरंभ होगा भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान
12-Sep-2021 11:05 PM
मोदी के जन्मदिन से आरंभ होगा भाजपा  का सेवा और समर्पण अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 सितम्बर।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से समूचे देश में सेवा और समर्पण अभियान आरंभ करेगी, जो 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रत्येक मण्डल में बूथ स्तर तक वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता कार्य, कुएं- तालाब की सफाई, टीकाकरण को बढ़ावा देने आदि कार्य वृहद स्तर पर किये जाएंगे। आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी सहित मण्डल,मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष-महामंत्री व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण अभियान का कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरू होगा और आगामी 7 अक्टूबर को श्री मोदी के मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री कार्यकाल के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे है, इस दिन यह अभियान संपन्न होगा। जिले के सभी 11 मण्डलों में बूथ स्तर तक कार्यकताओं के द्वारा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाएंगे। इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं। 

श्री मण्डावी ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद पत्र भी भेजे जायेंगे। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती व 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर वृहद रूप से पौधरोपण व स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम पूर्ण किया जायेगा। 

पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान को बूथ स्तर तक पूरी गंभीरता से पहुंचाये व जनसेवा के कार्य को पूरा करें। भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्रसेवा व जनसेवा ही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री व्ही.एस. राजपूत ने किया।

बैठक में महत्वपूर्ण रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप, कमलचंद्र भंजदेव, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, मनीराम कश्यप, गोदावरी साहू, दीप्ति पाण्डे, बाबुल नाग, ललिता बघेल, आलोक अवस्थी, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, फूलसिंह सेठिया, संतोष बघेल, नारायण सिंह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, विनायक गोयल, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, मनोहरदत्त तिवारी, महेन्द्र सेठिया, लच्छिन यादव, निर्देश दीवान, प्रवीण सांखला, बलीराम बघेल, सुदन ठाकुर, जितेन्द्र पानीग्राही, किरण सेन, निर्मल पानीग्राही, मनोज पटेल, योगेश ठाकुर, तेजपाल शर्मा, बंशीधर कश्यप, जितेन्द्र सेठिया, गणेश सेठिया, देवीप्रसाद बेंजाम, सुरेश कश्यप, मनकुराम कश्पय, बिरेन्द्र बहोते, फकीर कश्यप, दयाराम बघेल, सतीश बाजपेयी, पुरूषोत्तम जोशी, संतोष पाण्डे, गजेन्द्र पगाढ़े, प्रेम सेठिया, बलदेव मण्डावी, लालाराम पटेल, धनसिंह नायक, झुलसुराम मण्डावी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news