दुर्ग
साहू समाज के कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल,स्वागत की बनी रूपरेखा
13-Sep-2021 7:13 PM
उतई, 13 सितंबर। युवा कांग्रेस उतई के द्वारा 14 सितंबर को साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री के किस प्रकार किया स्वागत किया जाना हैं व युवा कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन हेतु बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस संजीव नेताम, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष सनीर साहू, युवा कांग्रेस संयोजक मणिकांत साहू, सीजल सेन उपस्थित थे। बैठक के माध्यम से शुभम सिंह बंभोले ने स्वागत की तैयारी जोरों शोरों से करने की चर्चा की। ग्रामीण युवा कांग्रेस से प्रदीप पाटिल, कैलाश देवांगन, धनंजय नेताम, उमेश साहू, द्वारिका साहू, नवीन वर्मा, उत्तम कुमार, देवा मारकंडे, देवचरण नवल, फनिस कुमार और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।