सरगुजा

ब्लॉक शतरंज कमेटी रामानुजगंज का गठन
13-Sep-2021 10:55 PM
ब्लॉक शतरंज कमेटी रामानुजगंज का  गठन

रामानुजगंज, 13 सितंबर।विकासखण्ड में शतरंज गतिविधियों को गति देने हेतु ब्लॉक शतरंज कमेटी रामानुजगंज का गठन किया गया है। जिला शतरंज संघ बलरामपुर रामानुजगंज के सचिव सरोज वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि पाँच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसका शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा। समिति में अध्यक्ष-विकास दुबे, उपाध्यक्ष -धनंञ्जय पाण्डेय, सचिव-मनोज तिवारी, सहसचिव-पीयूष गुप्ता और कोषाध्यक्ष यशपाल दुबे को दायित्व दिया गया।


अन्य पोस्ट