सरगुजा

मांगों को लेकर किसान मोर्चा ने निकाली रैली, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
14-Sep-2021 8:07 PM
  मांगों को लेकर किसान मोर्चा ने निकाली रैली, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 14 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर व भाजपा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में और जिला महामंत्री किसान मोर्चा सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सरगुजा जिले के आठों तहसील में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छ: सूत्रीय मांगों में प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकासखंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करने, कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र अनुसार किसानों को उनके 2 साल का बोनस बकाया प्रदान करें, अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम करने, किसानों को स्थाई पंप कनेक्शन हेतु तत्काल अनुमति प्रदान करने, सोसायटीओं में खाद की नियमित आवक बनी रहे व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगे , 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करें व वारदाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करने के माँग को लेकर उपरोक्त बिंदुओं पर राज्य सरकार को निर्देशित करने के लिए राज्यपाल के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज,जिला महामंत्री भाजपा अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मंजूषा भगत,किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, राजकुमार बंसल,मधु चौदाहा, हरविंदर सिंह,निलेश सिंह,आकाश गुप्ता विद्यानंद मिश्रा,अनिल जायसवाल,विकास वर्मा,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू पांडे,विश्व विजय सिंह तोमर,स्वरूपकान्त थॉमस,नकुल सोनकर, प्रेमानंद तिग्गा,दीपक सिंह तोमर,जितेंद्र सोनी, रामप्रवेश पांडे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी,गौतम विश्वकर्मा,अजय सिंह,सुनील बघेल, धर्मेंद्र जायसवाल, सर्वेश तिवारी,मनीष बारी, महामंत्री मनोज प्रसाद, भूपेंद्र सिंह,प्रवीण गुप्ता, राजू जायसवाल,अभिमन्यु श्रीवास्तव,नंद किशोर ताम्रकार, पन्ना लाल राजवाड़े,संजय राजवाड़े,भूपेंद्र यादव,राम सिंह,देव,छोटे लाल,माथुर,रोहित कुशवाहा,नीलम राजवाड़े,सोनू कुमार सोनी,मनोज सोनी के साथ-साथ भारी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news