कांकेर

महंगाई के विरोध में आज महिला कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन
14-Sep-2021 10:11 PM
 महंगाई के विरोध में आज महिला कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन

कांकेर की कार्यकर्ताएं भी होंगी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 15 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ  होने वाले प्रदर्शन में भाग लेेने कांकेर से रवाना हुए। संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने महिला कांग्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव शोरी ने कहा कि दिल्ली में केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में महंगाई के मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन करें, ताकि केन्द्र की भाजपा सरकार को आम जनता की तकलीफों का अहसास हो सके। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने के लिए केन्द्र के मोदी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है तथा उनके पास महंगाई पर नियंत्रण करने कोई ठोस नीति नहीं है जिसके संबंध में महिला कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन कर केन्द्र की मोदी सरकार को चेताने का प्रयास किया जा रहा हैै।  नीरा साहू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए है। इस दौरान नपाप पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील गोस्वामी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news