बस्तर

शहर कांगे्रस जिलाध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन
15-Sep-2021 8:38 PM
 शहर कांगे्रस जिलाध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

जगदलपुर, 15 सितम्बर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जन्मदिन पर गौवंश की सेवा, पौधरोपण, वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान, नगर निगम/जनपद पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों  सहित मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्षों को साधुवाद सहित अनेक कार्यक्रम किये।

 इस अवसर पर गौवंश सेवा पौधरोपण कर  राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसी/नगर पालिक निगम के महापौर/सभापति/एमआईसी सदस्यगण सहित पार्षद/मनोनीत पार्षदगण सहित जनपद सदस्यगणों का शाल और श्रीफल भेंटकर कांग्रेस परिवार के बीच सम्मानित किया, तथा कांग्रेस के अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ. विभाग के अध्यक्षों का साधुवाद किया। श्री शर्मा के समर्थकों ने इस अवसर पर गरीब, मजदूर, बेसहाय नि:शक्तजनों और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया।

 कांग्रेस परिवार ने अपने नेता राजीव शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामना देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. आज दिनभर कांग्रेसियों में उत्साह और राजीव भवन में जश्न का माहौल देखने को मिला।

अपने नेता के जन्मदिवस पर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।

 इस अवसर पर शहर की डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा तथा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा को जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news