बीजापुर

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीन पर ली अर्धसमाधि
16-Sep-2021 8:39 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीन पर ली अर्धसमाधि

   किसानों की मांग के बहाने भाजपा ने दिखाई ताकत   

धरना-प्रदर्शन में जुटे हजारों किसान व कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 16 सितंबर। भाजपा ने किसानों की मांग व भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में अपनी ताकत दिखाते हुए धरना प्रदर्शन कर जमीन पर अर्धसमाधि ली और कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

यहां नये बस स्टैंड के पास भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिले के चारों ब्लाक भोपालपटनम, उसूर, भैरमगढ़ व बीजापुर से बड़ी संख्या में आये किसान व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार की वादा खिलाफी व किसानों को गड्ढे में धकेलने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने जमीन पर अर्धसमाधि ली।

करीब तीन हजार से ज्यादा की जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि भूपेश सरकार किसान विरोधी है। ये सरकार लगातार प्रदेश के किसानों और युवाओं को गड्ढे में धकेलने का काम कर रही। भूपेश सरकार ने किसानों से किया वादा अब तक पूरा नहीं किया है।

पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा की भूपेश सरकार किसानों व बेरोजगार युवाओं को धोखा देकर सत्ता में आई है। वही उन्होंने कहा कि यहां खाली पड़े जमीनों का पट्टा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अपने अपने रिस्तेदारो को देने में लगे है। बेरोजगार युवाओं को भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। गागड़ा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही किसानों बेरोजगारों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

धरना के बाद पारंपरिक तरीके से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में विशाल रैली निकली गई। जो नये बस स्टैंड से निकालकर मुख्यमार्ग से होते हुए पेट्रोल पंप के पहुंची। यहां रैली को रोक दिया गया। भाजपा नेताओं ने यही छह सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौपा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, किसान मोर्चा बीजापुर प्रभारी अभिलाष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीरम नाग, महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, जिलामंत्री जागर लक्षमैय्या, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, सुखलाल पुजारी, संजय लुक्कड़, बिलाल खान, नंदकिशोर राणा, गौतम राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news