धमतरी

श्रीराम काव्यपाठ स्पर्धा में सेलिना प्रथम
17-Sep-2021 5:22 PM
श्रीराम काव्यपाठ स्पर्धा में सेलिना प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 सितंबर।
श्रीराम काव्य प्रतियोगिता की श्रृंखला में राष्ट्रीय कवि संगम इकाई  धमतरी द्वारा शारदा साहित्य समिति कुकरेल के सहयोग से अखिल भारतीय श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन कुकरेल में विगत दिनों सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतियोगी काव्यपाठ में भाग लिया।

 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रकला नेताम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला धमतरी रहीं। अध्यक्षता कुलदीप सिन्हा दीप अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई धमतरी ने की, विशिष्ट अतिथि टेलेश्वर सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष नगरी, शैलेन्द्र कुमार साहू सदस्य जनपद पंचायत नगरी, अनिता शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नगरी, कमलनारायण सिन्हा सेवानिवृत्त करारोपण अधिकारी, वामन साहू महामंत्री भाजपा मंडल नगरी, ललिता देवी सिन्हा कुकरेल, सतीश शर्मा अध्यक्ष मधुर मिलन साहित्य समिति नारी जिला धमतरी के साथ इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ.अशोक आकाश अध्यक्ष मधुर साहित्य परिषद् जिला बालोद थे।

कार्यक्रम निर्धारित समय लगभग 11. 30 बजे मां भारती की पूजा अर्चना एवं बेबी सेलिना दावना द्वारा राजगीत की प्रस्तुति के साथ प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। फिर काव्यपाठ प्रतियोगिता प्रारम्भ हुआ इसमें सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रस्तुति दी ।

इस प्रतियोगिता में सेलिना दावना भैंसबोड़ ने श्रेष्ठ प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया, टिकेश्वर धु्रव हसदा नं.1 द्वितीय एवं सूरज सिन्हा मेंडरका कुरूद ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उत्कृष्ट काव्यपाठ करने वाले इन तीनों प्रतिभागियों को 15 अक्टूबर 2021 को सम्पन्न होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। 

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्रकला नेताम ने सभा को संबोधित करते कहा कि भगवान राम के आदर्शों उनके जीवन चरित्र पर ध्यानाकर्षण करती आज की यह काव्यपाठ प्रतियोगिता जन जन को आदर्श के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि बालोद से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक आकाश ने विजेताओं को शुभकामनाएं संप्रेषित की।
 कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र साहू कुकरेल, लीलाराम सिन्हा मरौद, भोपालमणी साहू डाभा, भोलाराम सिन्हा, बृजलाल दावना, चंदू चंचल अकलाडोंगरी, पद्मिनी साहू सेनचुवा, योगिता साहू चोरभ_ी, मुकेश पटेल धमतरी रामेश्वर साहू बकली, मोहन कंसारी नारी, करण निषाद मगरलोड, गुलाब वर्मा भोजराज सिन्हा, लुकेश साहू मरौद, मेनका साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम कुकरेल के प्रबुद्ध जन, जिला बालोद के लगभग सात काव्य प्रेमी, मधुरमिलन साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति नारी, तथा संगम साहित्य समिति मगरलोड के साहित्यकारों का भी आगमन हुआ था। 

प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र श्रीफल से एवं समस्त अतिथि वृंदों के सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में आकाश साहू की विशिष्ट भूमिका रही। अंत में अतिथि उद्बोधन एवं उपस्थित कवियों के काव्यपाठ के बाद अध्यक्ष के आदेश पर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news