धमतरी

नव आनंद कला मंदिर नगरी के दूसरी बार अध्यक्ष बने प्रकाश
17-Sep-2021 5:23 PM
नव आनंद कला मंदिर नगरी के दूसरी बार अध्यक्ष बने प्रकाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 सितंबर।
नगर व्यवस्था समिति नगरी की बैठक रविवार को दंतेश्वरी सभा कक्ष राजाबाड़ा में रखी गई। जिसमें नव आनंद कला मंदिर नगरी के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। 
नव दुर्गा एव़ं विजया दशमी महोत्सव के अवसर पर नगर स्तरीय धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में प्रकाश सोनी को अध्यक्ष चुना गया।  वे इसके पूर्व सन् 2019 में उल्लेखनीय सेवा दे चुके हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर नगर व्यवस्था समिति नगरी को प्रतिलिपि प्रस्तुत किया जायेगा। पदस्थ होते ही नये अध्यक्ष सक्रीय नजर आये। उन्होंने दुर्ग से माता रानी की प्रतिमा तथा दानराशि संकलन हेतु रसीद पत्रक उपलब्ध हो जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी की अध्यक्ष अराधना शुक्ला ने समिति को हमेशा की तरह तालमेल तथा सामंजस्य के साथ काम करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। तथा दंतेश्वरी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त सभा कक्ष के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की। 

बैठक में नपं नगरी के उपाध्यक्ष अजय नाहटा,पुर्व नपं अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, एल्डरमेन नरेश छेदैहा,भरत निर्मलकर,पेमन स्वर्णबेर, पार्षद अश्वनी निषाद, भुपेंद्र साहु, सुनील निर्मलकर, राघवेन्द्र वर्मा, बृजलाल सार्वा, गजेन्द्र कंचन, अनिल वाधवानी, बलजीत छाबड़ा, शैलेन्द्र लाहोरिया, सुरेश साहू,होरी लाल पटेल, अशोक पटेल, ज्वाला प्रसाद साहु, उत्तम गौर,,नोहर साहु,वीर कुमार हिरवानी, नोहरू साहु, अरुण सार्वा, रमेश कश्यप, सच्चिदानंद स्वर्णबेर, कुबल सोम, नरेंद्र नाग, कुबल सोम,सुखू राम साहु,रोहित नाग,परसादी राम चंद्रवंशी, देवीचंद ढेलडिय़ा, देवनाथ कंचन, विकास सोनी,मुकेश संचेती ,सौरभ नाग आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news