जान्जगीर-चाम्पा

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम शुरु
17-Sep-2021 6:25 PM
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 17 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा ही समर्पण अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा नगर मंडल सक्ती के द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में स्वच्छता अभियान का आगाज कर किया।

इस दौरान नगर मंडल सक्ती की ओर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्थित नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण कर उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां होनी है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जहां केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे, तो वहीं टीकाकरण को लेकर भी जागरूक करेंगे तथा भाजपा नगर मंडल सक्ती द्वारा 17 सितंबर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सक्ती नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री संजय रामचंद्र, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, नगर मंडल सक्ती के कार्यक्रम प्रभारी मांगेराम अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 16 नगर पालिका सक्ती धनंजय नामदेव, भाजपा नगर मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, भाजयुमो सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर,भाजपा स्वच्छता विभाग जांजगीर चांपा जिला संयोजक दीपक गुप्ता, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिला संयोजक रंजन सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्री कसेरा,महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अनीता गोपाल, गोविंदा निराला, विशाल महाराणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्रनाथ सोनी, संतोष देवांगन,  पूर्व पार्षद मनोज सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा नगर मंडल एवं विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पश्चात कसेर पारा स्थित नवजीवन मुक बधिर स्कूल में पहुंचकर मूक-बधिर बच्चों को भी फल एवं बिस्किट का वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों में भी 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान का शुभारंभ हो गया है तथा सभी मंडलों में एवं बूथ स्तर पर विभिन्न प्रकार के सेवा एवं रचनात्मक कार्य किए जाएंगे। भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं विभागों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news