कोण्डागांव

ऑटो-स्कार्पियो में जबर्दस्त भिड़ंत, 8 मौतें, 8 घायल
19-Sep-2021 6:32 PM
ऑटो-स्कार्पियो में जबर्दस्त भिड़ंत, 8 मौतें, 8 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
फरसगांव/कोंडागांव, 19 सितंबर।
बोरगांव पीटीएस कैंप के पास आज सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 घायल हो गए। घायलों को फरसगांव अस्पताल लाया गया।
रविवार दोपहर करीब 3 बजेे नेशनल हाईवे 30 बोरगांव पीटीएस कैंप के पास ऑटो और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। ऑटो में सवार 8 लोगों की हुई मौत हो गई। वही 8 लोग घायल हो गए। 

हादसे में ऑटो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 3 की इलाज के दौरान मौत हुई।  वहीं कई लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल 108 व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया है। घायलों में से कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

ये सभी लोग ग्राम पाण्डे आठ गांव के है जो गोड़मा से मृत्यु कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में  रैनु (50), बुधनी (55), हिरसिंग नेताम (40), विजया नेताम 53 , जग्गोबई पति बिंदो राम उम्र 60 ,सुपोति पति दानसाय उम्र 60 डिम्पल पिता योगेश उम्र 01 वर्ष , मांगराम पिता चेतनदास उम्र 55 एव अन्य घायलों को  इलाज के लिए भेज दिया गया है। स्कार्पियो झारखंड की है। घटना के बाद स्कार्पियो सवार सभी लोग घटना स्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों एव पुलिस की मदद से सभी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news