रायगढ़

गणपति को दी विदाई
20-Sep-2021 7:01 PM
गणपति को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 20 सितंबर।
दस दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति को पूजा पाठ के साथ विदाई दी गई और उन्हें विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर नगर में गणपति विसर्जन पर ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन जुलूस निकाल कर गणेश जी को विदाई दी गई। 

नगर में घर घर गणपति विराजे और पूरे विधि-विधान पूर्वक गणेश उत्सव मनाया गया। 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर नगर में गणपति विसर्जन किया गया।
गणेश जी का जितनी धूमधाम से आगमन किया जाता है, उतना ही जोरदार उनका विसर्जन किया गया। कोरोना के कारण पिछले दो साल से गणपति पूजन सादगी से घर में ही हो रहा था पर इस बार गणपति पूजन की नगर में धूम रही। नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणपति प्रतिमाएं अनंत चतुर्दशी पर विसर्जित की गई।

रविवार को बाजार बंद होने के बावजूद नगर में गणपति विसर्जन के कारण चहल-पहल और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त थिरकते नजर आए। विभिन्न गणेश समितियों ने बाहर से ढोल-ताशे मंगवाए थे जिनकी धुन पर विसर्जन जुलूस में लोग झूमते दिखाई दिए। विसर्जन के दौरान गणपति के भक्त ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए और गणपति बप्पा से अगले बरस फिर से आने की प्रार्थना करते हुए उन्हें विसर्जित किया।
इस दौरान गणपति जयकारों की गूंज रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news