धमतरी

किसान कांग्रेस धमतरी जिलाध्यक्ष बने चंद्रहास
20-Sep-2021 9:14 PM
 किसान कांग्रेस धमतरी  जिलाध्यक्ष बने चंद्रहास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 20 सितंबर। किसानों के बीच कांग्रेसी विचार धारा को मजबूत करने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना की अनुशंसा पर मगरलोड ब्लॉक के ग्राम हसदा निवासी चंद्रहास साहू को किसान कांग्रेस धमतरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर श्री साहू ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि धरती पुत्रों की समस्या सुलझाने में वे हर पल तैयार रहेंगे। उनकी नियुक्ति से कुरुद विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी महापौर विजय देवांगन जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, ज्योति ठाकुर गुंजा साहू ,पूर्व विधायक लेखराम साहू, आलोक जाधव, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष भखारा मुकेश कोसरे, आशीष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कुरुद, डिहुराम साहू ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड, नीलम चन्द्राकर, राजेश साहू, प्रमोद साहू, तोषण साहू, गिरीश साहू, भरत नाहर, होमेन्द्र साहू, गैंदलाल, राजू साहू, देवव्रत साहू, हेमन्त देवांगन, हीरालाल साहू, लोकेश, भुवन, भरत, देवेन्द्र, संतोष सुमन साहू, कुसुमलता, टुमेश, तोमन, जगदीश साहू, दीवान पाल, खिलावन, हीरालाल, बसंत साहू, संतोष साहू दिनेश कश्यप, भुनेश्वर साहू, खिलेश्वरी, हेमलता साहू, इंद्रजीत दिग्वा, अक्षय साहू आदि ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news