जान्जगीर-चाम्पा

युद्धवीर सिंह जूदेव युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे-अनूप
20-Sep-2021 9:16 PM
युद्धवीर सिंह जूदेव युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे-अनूप

भाजपाईयों में शोक की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सक्ती, 20 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र पूर्व विधायक एवं हिंदू धर्म रक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन उपचार के दौरान बेंगलुरु में हो गया उनके निधन की खबर से सभी वर्गों में सन्नाटा पसरा है। वहीं सक्ती की भाजपा इकाई नगर मंडल, युवा मोर्चा, ग्रामीण मंडल, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि अपनी बेबाक शैली के कारण युवाओं के दिलों पर राज करने वाले युद्धवीर सिंह जूदेव कभी भूले नहीं भुलाएंगे वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि भाजपा नेता एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। उनके निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं उनके युवा अवस्था में चले जाने से हम सभी को बहुत क्षति पहुंची है।

नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि युद्धवीर सिंह जूदेव युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वह युवाओं के दिल में हमेशा राज करेंगे उनके निधन से सभी तरफ शोक की लहर छा गई है और एक अजीब सा सूनेपन का एहसास हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सक्ती धनंजय नामदेव ने कहा कि युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर से सभी दुखी है। युद्धवीर सिंह जूदेव जैसा बेबाक और जिंदादिल जनप्रतिनिधि लाखों में एक पैदा होते हैं। उनके स्थान को और कोई नहीं ले सकता हम सभी के लिए युद्धवीर सिंह जूदेव का जाना अपूरणीय क्षति है

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news