धमतरी
गजेन्द्र बने श्रीराम नव युवक परिषद नगरी के पुन: अध्यक्ष
21-Sep-2021 6:19 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 21 सितंबर। नगर के सार्वजनिक आयोजनों के प्रति अग्रगण्य समिति श्रीराम नवयुवक परिषद नगरी की आवश्यक बैठक दंतेश्वरी सभा कक्ष राजाबाड़ा में रविवार को रात्रि में रखी गई। जिसमें परिषद का तीन वर्षीय कार्यकाल पुरा होने पर अध्यक्ष ने समिति को भंग किया।
नये पदाधिकारियों का चुनाव करने के लिए हृदय नाग को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें गजेन्द्र कंचन को सर्वसम्मति से श्रीराम नवयुवक परिषद नगरी का दुसरी बार अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अशोक पटेल, सुरेश साहू, शिव साहू, कोषाध्यक्ष बृजलाल सार्वा, सचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव भरत लाल साहू चुने गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे