कोण्डागांव
जिपं सीईओ देवनारायण को स्थानांतरण पर दी विदाई
21-Sep-2021 7:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 21 सितंबर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देव नारायण कश्यप का स्थानांतरण कांकेर जिला में हो गया है। उनके स्थानान्तरण हो जाने पर नगर के फॉरेस्ट ऑक्सान हॉल में 19 सितंबर को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस विदाई समारोह में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यहां सीईओ देव नारायण कश्यप के अक्टूबर 2019 से कोण्डागांव में पदस्थ रहते हुए कार्यों की सराहना की गई। वहीं मौके पर उन्हें बस्तर आर्ट की मोमेंटो भेट किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे