कोण्डागांव

साप्ताहिक बाजार में आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम
22-Sep-2021 8:35 PM
  साप्ताहिक बाजार में आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम

कोण्डागांव, 22 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर यातायात पुलिस शाखा प्रभारी रवि शंकर पांडे लगातार ग्रामीण अंचल में पहुंचकर आमचो यातायात चो गोठ कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 21 सितंबर को कोण्डागांव अंतर्गत बड़ेकनेरा के मंगलवार साप्ताहिक बाजार में आमचो यातायात चो गोठ यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां यातायात नियम, नियम का पालन नहीं करने से होने वाले सडक़ हादसों, हादसों से मरने वालो का आंकड़ा और नियम के पालन करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, डीएसपी यातायात भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जिले में हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातयात पुलिस कोण्डागांव के माध्यम से आमचो यातायात चो गोठ के तहत जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इसके तहत आम वाहन चालकों को वर्ष 2019, 2020 व 2021 में अब तक जिला कोण्डागांव जिले में हुए सडक़ दुर्घटनाओ के मृतकों आकड़े बताते हुए, इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट बिना सिटबेल्ट लगाए वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना,  यातायात नियमो का पालन नही करने के कारण ये दुर्घटनाए आदि के बारे में बताया गया। साथ ही कोण्डागांव यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरे को सडक़ दुर्घटना से बचाये रखने की अपील की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news