रायपुर

चक्रधर, और पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान प्रविष्टियां 11 अक्टूबर तक
23-Sep-2021 6:35 PM
चक्रधर, और पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान प्रविष्टियां 11 अक्टूबर तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ से संगीत एवं कला के क्षेत्र में दीर्घ साधना तथा उपलब्धियों को सम्मानित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चक्रधर सम्मान स्थापित किया गया है, जिसके लिए प्रविष्टियां/अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। प्रविष्टियां संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाईट   पर देखी जा सकती है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। प्रविष्टियां विभाग के मेल आईडी पर स्वीकार की जाएंगी।

 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहित्य/आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में दीर्घ साधना तथा उपलब्धियों को सम्मानित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय ‘पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान‘ स्थापित किया गया है। इसके लिए प्रविष्टियां/अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। प्रविष्टियां संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाईट पर देखी जा सकती है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। प्रविष्टियां विभाग के मेल आईडी पर स्वीकार की जाएंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news