जान्जगीर-चाम्पा

जूदेव व भाटिया को भाजपाई ने दी श्रद्धांजलि
23-Sep-2021 6:50 PM
जूदेव व भाटिया को भाजपाई ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 23 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती द्वारा चंद्रपुर के पूर्व विधायक  युद्धवीर सिंह जूदेव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजिंदर पाल सिंह भाटिया के निधन पर 22 सितंबर को शहर के नारायण सागर रोड स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया एवं उनके योगदान को देखते हुए भाजपा के लिए इसे एक क्षति बताया, तो वहीं भाजपा नगर मंडल सक्ती द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल एवं भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि युद्धवीर सिंह जूदेव एवं रजिंदर पाल सिंह भाटिया का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

श्रद्धांजलि सभा को जिला भाजपा मंत्री संजय रामचंद्र जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य मांगेराम अग्रवाल पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सक्ती धनंजय नामदेव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के निधन को पार्टी परिवार के लिए गहरा सदमा लगा है। इस दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संकीर्तन किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार अग्रवाल भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल जिला भाजपा मंत्री संजय रामचंद्र भाजपा सक्ती नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया, रामनरेश यादव नगर पालिका सक्ती के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव  पार्षद गजेंद्र यादव पिंटू गोविंदा निराला विशाल अभिषेक बंसल राजीव अग्रवाल राजा सोनी भाजपा किसान मोर्चा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष प्रेमेंद्र सिंह ठाकुर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश  पूर्व पार्षद मनोज सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ नगर मंडल समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news