रायगढ़

शतरंज खिलाड़ी ऋषित का अंडर 8 वेस्टर्न एशिया यूथ में शानदार प्रदर्शन
23-Sep-2021 7:18 PM
 शतरंज खिलाड़ी ऋषित का अंडर 8 वेस्टर्न  एशिया यूथ में शानदार प्रदर्शन

16 देशों के 136 खिलाड़ी हुए थे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 23 सितंबर।  शतरंज खिलाड़ी ऋषित अग्रवाल रायगढ़ ने अंडर-8 आयु समूह में वेस्टर्न एशिया यूथ चौंपियनशिप के खेले गए नौ चक्रों में 5.5 अंक हासिल कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है।

इस स्पर्धा में 16 देशों से 136 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था, जिसमें ऋषित ने 36 वां स्थान हासिल किया है। ऋषित  अग्रवालकी प्रतिभा से प्रभावित होकर रायगढ़ अग्रवाल समाज के ओर से अग्रसेन जयंती समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने का निर्णय अध्यक्ष सुरेश गोयल ने लिया है।

रायगढ़ जिले शतरंज संघ अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल ने रायगढ़ में शतरंज खिलाडिय़ों को खेल और कोचिंग की व्यवस्था के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्णय  लिया है, जिसमे स्टेट और नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन के लिए  प्रदेश से चर्चा चल रहा है।

 संघ के विस्तार और बॉडी गठन के लिए शीघ्र बैठक किया जाना है। संघ के पदाधिकारी अशोक पटेल ,अबरार हुसैन, राजेन्द्र पांडेय, विष्णु अग्रवाल, मुकेश दुबे, प्रदीप चौबे, दिलीप नामदेव ,रमेश पाणी, कार्तिकेश्वर, इंदीवर, अनिल प्रधान सहित सभी सदस्यों ने हर्षित को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news