सरगुजा
कुएं में डूबने से बालिका की मौत
24-Sep-2021 8:00 PM
लखनपुर, 24 सितंबर। थाना क्षेत्र के पुहपुटरा में गुरुवार की दोपहर कुएं में डूबने से 6 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक यशोदा पिता बिरेंद्र राजवाड़े ग्राम पुहपुटरा निवासी जो करीब दोपहर 2 बजे घर के कुएं के समीप खेल रही थी। खेल के दौरान यशोदा कुआं में गिर गई। जब तक घर वालों को बालिका के कुएं में डूबने की जानकारी मिली, तब तक पानी में डूबने से बालिका की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना परिवारजनों के द्वारा लखनपुर पुलिस को 3.30 बजे दी गई। सूचना पाकर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बालिका के शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कर शुक्रवार को शव का पीएम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया। लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।