सरगुजा

सेवा और समर्पण अभियान: युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
25-Sep-2021 7:44 PM
   सेवा और समर्पण अभियान: युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंबिकापुर गुरुनानक चौक में स्थित यात्री प्रतीक्षालय की साफ-सफाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सरगुजा 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से रविकांत उरांव, प्रिया सिंह, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शानू , विकास शुक्ला, वीर सोनी, हर्ष जायसवाल, श्रीधर केसरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह, नगर महामंत्री, दीपक यादव, रवि सोनी, रिशु अम्बष्ठ, प्रितेश दुबे, मनीष दुबे, अभिजीत पांडे, अभिषेक तिवारी, रजनीश सिंह, सुमित त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, रितिक शर्मा, विष्णु पांडे, शिवांश गर्ग, रोनी मिश्रा, दीपू पांडे, हिमांशु सिंह, हनी दुबे व आदि कार्यकर्ता सम्मलित रहे।


अन्य पोस्ट