जान्जगीर-चाम्पा

पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल
26-Sep-2021 4:44 PM
पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों  को आत्मसात करने पर बल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 26 सितंबर। 
मानव सेवा ही संगठन सेवा है इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती अध्यक्ष अनुप अग्रवाल के अगुवाई में  स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर  में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें सत्य मार्ग पर चलने एवं अधिक से अधिक लोगों की मदद करने के लिए प्रेरणा प्रदान की है और हमें इसी मार्ग पर चलना चाहिए। 
कार्यक्रम को प्रदीप गुप्ता, मांगेराम अग्रवाल,  कन्हैया गोयल ने  पंडित दिनदयाल उपाध्याय  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया तो वहीं वरिष्ठ नेता राम अवतार अग्रवाल व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व उनके आदर्शों को स्वीकार कर रहा है जो हम सबके लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम का  संचालन नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सक्ती धनंजय नामदेव, पार्षद गजेंद्र यादव पिंटू , युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंन्दी कसेरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजा सोनी, रामनरेश यादव, उदय वर्मा, भुनेश्वर यादव , सत्येंद्र सोनी, अनीता गोपाल, राजा सोनी, दीपक गुप्ता आदि पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी सोनी, नंदकिशोर तंबोली, चेतन साहू आदि की सक्रिय भूमिका रही। 

इस अवसर पर सेवा कार्य के तहत साफ सफाई, वृक्षारोपण व मरीजों को फल व दवाओं का वितरण करने के साथ ही कोविड सेंटर के व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

जिपं सदस्य ने किया पौधरोपण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर गार्डन में जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जहां सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि यहां उपस्थित सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्यों को वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए सभी ने एक स्वर में कहा कि वृक्षारोपण कार्य को आने वाले समय में बृहद रूप से कराया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news