जान्जगीर-चाम्पा

सक्ती विस स्तरीय बूथ, सेक्टर, जोन पुनर्गठन के लिए बैठक 2 को
30-Sep-2021 5:53 PM
सक्ती विस स्तरीय  बूथ, सेक्टर, जोन पुनर्गठन के लिए बैठक 2 को

विधानसभा अध्यक्ष महंत होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 30 सितंबर।
विधानसभा क्षेत्र सक्ती में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास में जुट गई है। ज्ञात हो कि महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को जहां पूरे देश भर में मनाई जाएगी, वहीं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. चरणदास महंत का आगमन 2 अक्टूबर को सक्ती हो रहा है जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात विधानसभा स्तरीय बूथ सेक्टर जोन के पुनर्गठन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

इस संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल एवं ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया कंवर , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह रविंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलौदा संगीता सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी कांग्रेस जन को इस आशय की सूचना दी गई है कि नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सक्ती के तत्वावधान में बुथ,सेक्टर,जोन, कमेटी पुनर्गठन हेतु छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त समन्वयक  शिव बालक कौशिक  का आगमन विधानसभा सक्ती बुथ स्तरीय बैठक हेतु 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे बन्दना एग्रो ट्राली शो रूम बाराद्वार रोड सक्ती  में हो रहा है। 

उक्त बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत तथा चौलेश्वर चंद्राकर अध्यक्ष जिला कॉग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा, रवि भारद्वाज पूर्व प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र जांजगीर, सरोजा मनहरण राठौर पूर्व विधायक सक्ती, ठाकुर गुलजार सिह जिला प्रतिनिधि  उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, प्रदेश, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के    मोर्चा संगठन, महिला, सेवादल, युवा, एनएसयूआई के पदाधिकारी, जिला, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्यगण, पूर्व में गठित बुथ, सेक्टर, जोन के पदाधिकारी गण आमंत्रित हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि कोविड- 19 का पालन करते हुए सभी कांग्रेसजन बैठक में मास्क पहनकर आवे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news