बीजापुर

युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने मरीजों को बांटे फल
02-Oct-2021 9:27 AM
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने मरीजों को बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 1 अक्टूबर। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान आवापल्ली व उसूर अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फलों का वितरण किया।

अपने उसूर व आवापल्ली दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बिलाल खान ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि उसूर मंडल के युवा मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें उन्होंने संगठन की कार्यशैली पर विचार विमर्श किया। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने को कहा।  इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीलकंठ ककेम, मंडल महामंत्री दिलीप ककेम, मंडल उपाध्यक्ष नागेश माड़वी, युवा मौर्चा जिला महामंत्री तीरथ जुमार, युवा मौर्चा मंडल अध्यक्ष बीरबल मडवी, शंकरैया माड़वी, संपत माड़वी, मनीष कुमार( बब्बू) अशोक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news