जान्जगीर-चाम्पा

गांधी जयंती पर न्यायालय परिवार ने निकाली प्रभातफेरी
02-Oct-2021 4:51 PM
गांधी जयंती पर न्यायालय परिवार ने निकाली प्रभातफेरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 2 अक्टूबर।
गांधी जयंती पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली के तत्वाधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत सक्ती न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे  विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश्वरी सूर्यवंशी एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप भारती अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे गिरधर जायसवाल नरेश सेवक मदन मोहन शर्मा श्याम सुंदर अग्रवाल पियूश राय मनोज जायसवाल संतोष अग्रवाल कमलेश चौबे की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली। 

बापू के प्रिय भजन की मधुर धुन वैश्णव जन तेन कहिए, माहात्मा गांधी अमर रहे  के नारे लगाते हुए मुख्य सडक़ मार्ग से होते हुए अग्रसेन चौक नवधा चौक हटरी से हॉस्पिटल रोड गौरव पथ होते हुए नगर में प्रभातफेरी निकाली गईं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news