कवर्धा

गांधी-शास्त्री को किया नमन
03-Oct-2021 7:05 PM
 गांधी-शास्त्री को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बोड़ला, 3 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक  कांग्रेस अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा  व कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गांधी व शास्त्री के तैल चित्र पर फूल माला व गुलाल लगाकर पूजा अर्चना किया।

तत्पश्चात अपने संबोधन में श्री वर्मा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के जीवन प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं कहा कि इन महापुरुषों के जीवन देश के लिये समर्पित था। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिये न्यौछावर कर दिया उनके जीवन से आज के युवा प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण  में और राजनीति में उनके आदर्श को अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। गांधी जी के मूल सिद्दांत सत्य अहिंसा आज भी प्रासंगिक हैं।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल पीताम्बर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला, अमर सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, दीपक मागरे एल्डरमैन बोड़ला एवं मीडिया प्रभारी, नरेन्द्र चंद्रवंशी महामंत्री बोड़ला, परमेश्वर मानिकपुरी महामंत्री बोड़ला, गोरेलाल चंद्रवंशी मिडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटीबोड़ला, सूरज वर्मा सचिव ब्लॉक कांग्रेस बोड़ला, दुर्गा चंद्रवंशी सचिव बोड़ला, राजकुमार मरवी जनपद सदस्य, अमित वर्मा युवा कांग्रेस बोड़ला, कुमार पटेल सचिव ब्लॉक कांग्रेस बोड़ला,  राजेंद्र खरे पार्षद बोड़ला, अजीत साहू जिला कोषाध्यक्ष कवर्धा एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news