कांकेर
कांकेर, 3 अक्टूबर। रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज (प्रश्नमंच) प्रतियोगिता के लिए पीजी कॉलेज कांकेर से फ लेश्वर साहू और गोविंद सिन्हा का चयन हुआ। इस प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता में खेल, समसामयिकी, इतिहास और विश्व स्तर से संबंधित प्रश्न किये गए, जिसमें पीजी कॉलेज कांकेर को प्रथम स्थान तथा शासकीय ईवी पीजी कॉलेज कोरबा को द्वितीय स्थान मिला। राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय के रेड रिबन कार्यक्रम अधिकारी प्रो .भुनेश्वर सिंह कंवर ने हर्ष व्यक्त किया।
चयनित होने पर दोनों छात्रों ने इस सफलता का श्रेय रेड रिबन कार्यक्रम आधिकारी प्रो. भुनेश्वर सिंह कंवर को दी। उनके मार्गदर्शन एवं सानिध्य में महाविद्यालय के दोनों छात्रों को वर्चुअल क्विज (प्रश्न मंच) की वर्चुअल तैयारी कराई जाती थी। महाविद्यालय भौतिक रुप से संचालित होने पर भी उन्हें आगे प्रश्नोत्तरी की तैयारी निरन्तर कराई जाएगी।