कांकेर

सेवा सप्ताह: सफाई अभियान चलाया
03-Oct-2021 8:55 PM
  सेवा सप्ताह: सफाई अभियान चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 3 अक्टूबर।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के दौरान कांकेर शहर के व्यापारियों को प्लास्टिक के वस्तुओं का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया, वहीं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के  कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि न वे प्लास्टिक से बनी हुई बॉटल, गिलास, थैली का उपयोग करेंगे और आम जनता एवं व्यापारियों को भी प्लास्टिक के वस्तु का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे।  कार्यक्रम का आयोजन शहर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले  किया गया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विक्रम उसेंडी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, प्रदेश भाजपा सदसय भरत मटियारा, प्रदेश सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संजय खटवानी, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री टाकेश्वर जैन, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप जायसवाल, जिला संयोजक स्वच्छता अभियान स्वच्छता अजय पप्पू मोटवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भाऊ, जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बृजमोहन तिवारी, शहर भाजपा अध्यक्ष दीपक खटवानी, महामंत्री अरुण कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश सदसय निर्मला नेताम, राकेश शर्मा, आशाराम नेताम, भानु नेताम एवम अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news