रायगढ़

भाजपा बैठक में धरना-प्रदर्शन को लेकर बनी रूपरेखा
06-Oct-2021 8:09 PM
  भाजपा बैठक में धरना-प्रदर्शन को लेकर बनी रूपरेखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 सारंगढ़, 6 अक्टूबर। सारंगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में 4 अक्टूबर सोमवार भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर पुष्पगुच्छ से माल्यार्पण कर भाजपा पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की शुरुआत किया गया जिसमें प्रमुख रूप से इस कार्यकर्ता बैठक में भाजपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम बैठक में डॉ खिलावन साहू  ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि ये जो प्रदेश में भूपेश की कांग्रेस सरकार है ये सरकार ठगवा, निकम्मी, कर्ज में डूबी हुई सरकार है। केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार जो कोरोना जैसे महामारी में छत्तीसगढ़ के गरीब परिवार को 5 किलो चावल दिया जा रहा है,जिसे छत्तीसगढ़ में भूपेश की कांग्रेस सरकार ने 2 करोड़ गरीब परिवारों के राशन को नहीं दे रही है, खा जा रही है, जिसमें 15 सौ करोड़ रुपये का घोटाला कांग्रेस ने किया है।

ऐसे गूंगी बहरी सरकार को आगामी सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कड़ी मेहनत कर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसी कड़ी में प्रदेश सदस्य प्रशांत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में ढाई ढाई साल वाले मुख्यमंत्री की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता से कोई सरोकार नहीं है, सब अपने जेब भरने में लगे हुए है। कांग्रेस सरकार के सभी नेता भ्रस्ट हो चुके है।

पालिका चुनाव प्रभारी कमल गर्ग ने केंद्र में भाजपा के मोदी सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि मोदी सरकार गरीबो की सुनने वाली सरकार है, छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी में हर गरीब परिवारों को भरपूर राशन दिया है,परंतु प्रदेश में बैठे कांग्रेस की भूपेश सरकार गरीबो के साथ छल करते हुए उनके राशन को खा गई है जिसके लिये आगामी 10 अक्टूबर समय दोपहर 2 बजे 5 बजे तक को भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों के राशन दुकानो के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगी और कांग्रेस की वादाखिलाफी नीति के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेगी। इस बैठक कार्यक्रम का मंचसंचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय गोपाल ने किया और कार्यक्रम के समापन हेतु आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष अमित रिंकू तिवारी ने किया।

आज के इस भाजपा स्तरीय विधानसभा कार्यकर्ता बैठक में पंचासीन रहे सर्वप्रथम भाजपा के पिछड़ा वर्ग महामंत्री डॉ.खिलावन साहू, भाजपा प्रदेश सदस्य प्रशांत ठाकुर, नगर मण्डल चुनाव प्रभारी कमल गर्ग, सारंगढ़ पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सांसद प्रतिनिधि भुवन मिश्रा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ज्योति पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अमित रिंकू तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, श्याम सुंदर रात्रे, जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक,पूर्व विधायक शमशेर सिंह,भाजपा जिला मंत्री मिराधर्म जोल्हे, कोसिर मण्डल अध्यक्ष भूषण चंद्र, भेड़वन गुडेली मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, केडार मण्डल अध्यक्ष चिंताराम साहू,सालर मलदा मण्डल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, बरमकेला मण्डल अध्यक्ष मनोहर पटेल,बरमकेला लेन्ध्रा मण्डल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, बरमकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य देवकुमारी लहरे, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी, गजानन गड़तीया, मनोज मिश्रा, मनोज लहरे, वासुदेव चौधरी, पार्षद, सोना यादव, राजेश जायसवल, गणेश महाजन, मनोज जायसवाल सहित भाजपा के समस्त मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news