रायगढ़

रंजिश : सौतेले पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
07-Oct-2021 7:29 PM
   रंजिश : सौतेले पिता की  हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 अक्टूबर। कापू पुलिस ने सौतेले पिता की हत्या के आरोप में आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खम्हार थाना धरमजयगढ़ में रहने वाली सिसिल्या बडा (उम्र 50 वर्ष) का विवाह लेदे राम केरकेट्टा के साथ हुआ था। लेदे राम केरकेट्टा की ओर से श्रीमती सिसिल्या बड़ा का एक लडक़ा (जगदीश केरकेट्टा), तीन लडक़ी हैं। पति लेदे राम केरकेट्टा के निधन के बाद  सिसिल्या बड़ा ग्राम रामपुर, धरमजयगढ़ के बैशाखू मिंज को दूसरा पति बना ली थी, जिसके ओर से भी सिसिल्या बड़ा को एक लडक़ा है। सिसिल्या बड़ा का बेटा जगदीश केरकेट्टा ग्राम तेंदुडांड़ सीतापुर में रहता था। जगदीश केरकेट्टा जब भी उसकी मां से मिलने के लिये ग्राम खम्हार आता था तो उसके सौतेले पिता बैशाखू मिंज से झगडा-विवाद करता और उसे जान से मारने की धमकी देता था। 04 अक्टूबर को भी जगदीश केरकेट्टा खम्हार आया था और रात को घर में रूका था। रात में भी दोनों के बीच झगडा-विवाद हुआ था, 05 अक्टूबर की सुबह करीब 07 बजे जगदीश केरकेट्टा, बैशाखू मिंज को खेत जायेंगे कहकर अपने साथ ले गया और ग्राम बकालो गोपीघाट कोयलारडांड़ में बैशाखू मिंज के गले में गमछा बांधकर मारने लगा फिर पत्थर से बैशाखू के सिर व कनपट्टी में मारकर हत्या कर दिया। घटना की रिपोर्ट श्रीमती सिसिल्या बड़ा द्वारा 05 अक्टूबर को थाना कापू में दर्ज कराने पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक धनीराम राठौर हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल ग्राम बकालो गोपीघाट पहुंचे और मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपी जगदीश केरकेट्टा की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाने लाये। आरोपी जगदीश केरकेट्टा उम्र 31 वर्ष तेंदुडांड़ थाना सीतापुर जिला सरगुजा को बुधवार को धारा 302 में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news