बालोद

हितग्राहियों तक नहीं पहुंच रहा केंद्र सरकार का चावल, भाजपा ने दिया धरना
08-Oct-2021 4:47 PM
हितग्राहियों तक नहीं पहुंच रहा केंद्र सरकार का चावल, भाजपा ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 8 अक्टूबर।
किसान राइस स्थित राशन दुकान में युवा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश वाधवानी व महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेवरी कौशिक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन दिया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव भाजपा के अल्पसंख्यक के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महिला मोर्चा शहर मंडल बालोद द्वारा किसान राइस मिल स्थित राशन दुकान के समीप प्रदेश में चल रहे चावल घोटाले के खिलाफ एवं गरीबों के अधिकार को लूटने के विरोध में आज धरना दिया गया।
भाजपाइयों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति को 5 किलो राशन चावल राज्य सरकार को दिया जा रहा है। मगर राज्य सरकार इस राशन की हेरा फेरी और इस चावल का घोटाला कर रही है। हितग्राहियों तक चावल नहीं पहुंच रहा हैं। 
हितग्राहियों से प्रदेश मंत्री भाजपा ने बातचीत की जिसमें उन्होंने  केंद्र के चावल के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा शहर मंडल द्वारा या धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश वाधवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हीतेश्वर कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अमित चोपड़ा, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सारडा, वरिष्ठ नेता नकुल सिंह भूवाल, युवा मोर्चा से जागेश्वर ढीमर, भूपत हटीले, एवन साहू, टिकेंद्र कतलाम, प्रभाकर बाघमार, मनीष दहिया,महिला मोर्चा से डॉ.मोना टूवानी, रेखा यादव, कल्याणी कौशिक सुनीता साहू, याकेश्वरी देशमुख, ममता यादव, रानी कौशिक, प्रियंका श्रीवास कुमारी बाई ठाकुर, सरस्वती नेताम परदेसीन बाई, नर्मदा ठाकुर, भोज ईश्वरी साहू आदि महिला बहने उपस्थित रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news