रायगढ़

विधायक ने किया रंगमंच का उद्घाटन
08-Oct-2021 6:06 PM
विधायक ने किया रंगमंच का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 8 अक्टूबर।
नगर से चार किमी दूर ग्राम पंचायत दुर्गापाली मेंं नव निर्मित रंगमंच का उद्घाटन सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया।  साथ ही ग्रामीणों की विशेष मांग पर उत्तरी जांगड़े विधायक ने पंचायत को सीसीरोड निर्माण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। 

विधायक उत्तरी जांगड़े ने फीता काटकर नवनिर्मित रंगमंच का उद्घाटन किया। तत्पश्चात दुर्गापाली ग्राम के सरपंच और ग्रामीणों ने मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्प हार पहना कर अभिनंदन किया। गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में सारंगढ़ जिला निर्माण के बदले हम सबको समर्पित भाव से कांग्रेस पार्टी को मतदान करना चाहिए। आपके नए पंचायत में विकास की राह प्रशस्त हो रही है। 

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कहा जो वादा किया उसे पूरा किया है। दुर्गापाली का यह रंगमंच बहुत ही अच्छा बना है। बाकी जगह के रंगमंच से बड़ा भी बना है। कांग्रेस सरकार बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं के लिए नए-नए योजनाएं लागू कर रही हैं। 

जनपद उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ग्राम वासियों व जन प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि ग्राम के विकास में हमेशा हम आपके साथ रहेंगे। कांग्रेस सरकार ने जिला बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल झूठ बोला आप ग्राम वासियों को ठगा है।  ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए उन्नति के द्वार खोले हैं, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। 

संजय दुबे ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया। अनीका भारद्वाज सभापति ने अतिथियों के साथ ग्रामीणों का अभिवादन कर कहा कि ग्राम का विकास जनहित का कार्य है, इसमें हम सब आपके साथ हैं। 
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि भूपेश सरकार ने आज महिला समूह के करोड़ों रुपए के लोन को माफ किया है। महिलाओं के साथ युवाओं के लिए भी युवा क्लब बनाए जा रहे हैं, जिन्हें हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी और आम जनता तक पहुंच कर उन्हें लाभान्वित करने का अथक प्रयास कांग्रेस सरकार कर रही है। 15 साल और कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में अंतर और विकास साफ नजर आता है। 

 सरपंच शशि पटेल व प्रतिनिधि शशि पटेल ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए ग्राम के विकास में नहर के पीचिंग की मांग रखी और ग्राम पंचायतों के विकास में सरकार और विधायक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए  रंगमंच निर्माण और सीसी रोड की घोषणा पर विधायक और जिला अध्यक्ष अतिथियों का आभार जताया। मंच का संचालन युवा कांग्रेस के तेजतर्रार नेता लल्लू निषाद ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य, अनीका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, विनोद भारद्वाज अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष तिहारिन रामेश्वर पटेल जनपद सदस्य शशि पटेल सरपंच, हसीना खातून, शशिकांत तिवारी, शशि पटेल प्रभारी सरपंच, रामेश्वर पटेल (नोनो) मंच पर आसीन रहे। उक्त कार्यक्रम की ग्रामीणों ने सराहना की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news