कांकेर

भाजपा ने दिया गरीबी रेखा के हितग्राहियों को चावल का थैला, किया प्रदर्शन
08-Oct-2021 8:16 PM
भाजपा ने दिया गरीबी रेखा के हितग्राहियों को चावल का थैला, किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 8 अक्टूबर। आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर द्वारा गरीबी रेखा  राशन कार्डधारियों के प्रत्येक सदस्यों को अतिरिक्त 5 किलो चावल देने की जानकारी लेकर उन्हें पांच किलो चावल का झोला भेंट किया गया। 

 शुक्रवार की सुबह भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजा पारा वार्ड क्रमांक 21 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सामने 9 से लेकर 10.30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राशन दुकानों में केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक गरीबी रेखा के राशन कार्डधारियों को सदस्यों की संख्या के हिसाब से प्रति माह 5 किलो अतिरिक्त चावल वितरण करने की  जानकारी ली।  राशन दुकान के सामने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबी रेखा कार्डधारियों से मिलकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त चावल की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें पांच किलो चावल के साथ एक-एक झोला प्रदान किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन दुकान में पहुंचे गरीबी रेखा के हितग्राहियों पुन्नी सोनी, विनोद ठाकुर ,शैलेश यादव, सालिक यादव से संपर्क कर केंद्र सरकार की राशन योजना की जानकारी दी। वहीं हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से धन्यवाद का कार्ड लिखा। इस कार्यक्रम में प्रभारी भरत मटियारा और सह संयोजक प्रभारी अजय पप्पू मोटवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान शहर मंडल के चरण यादव, करण नेताम, धर्मेंद्र देव, चंद्र किशोर देव, विकास चौरसिया, ललित शर्मा, शैलू देहारी ,शीतल यादव, सदा साहू,  प्रमोद ठाकुर, लल्ला यादव, संदीप, चिंटू कुंजाम, रोहित यादव, संतोष सोनी, विनोद यादव, धनंजय साहू, मीना यादव, प्रीति यादव, सुमित्रा यादव, लक्ष्मी ठाकुर, उमा यादव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news